बुधवार, 20 जुलाई 2016

जिक्र सुनो सन उनीस सौ उनताली का

सज्जनों अनेक बार मुझे कहा जाता है कि मैं आज़ादी से पहले की पुराणी बात सुनाऊ -लोग  मुझसे पूछते  हैं  अंग्रेजी  सरकार कैसी थी ?तो  मैं कहता हूँ कि सरकार के पास तो हमे कौन जाने देता था परन्तु मैं उस वक्त के सामजिक लोक जीवन के बारे में आपको इस कविता भजन के माध्यम से बताता हूँ तो सुणो-

पैंतीस छतीस सैंतीस आठतीस जिक्र सुनो उनताली का
आँखे  देखया हाल बताऊँ उनीस सौ चाली का

सन उनीस सौ चाली मेंह -अनपढ़ लोग हुआ करते
बिना दवाई कट जाते कुछ ऐसे रोग हुआ करते
मृत्यु के भी एक साल तक घर में शोग हुआ करते
न रिश्तेदारी टूटे थी इसे पक्के संजोग हुआ करते
सौ सौ पसु चरा कै भी मन खुसी रहवे था पाली का
बैलो से खेती करते भगवान रूप था हाली का
ब्याह सादी में एक दुसरे की खूब इमदाद करया करते
सगे सम्बन्धी मित्र प्यारे सब को याद करया करते

एक दुसरे का कर कै -अपणा उसके बाद करया करते
अल्लाह इश्वर खुदा वाहेगुरु सबसे फ़रियाद करया करते
मिल कै जश्न मनाया करते होली ईद दिवाली का

उपजाऊ धरती थोड़ी थी पैदा हों थे कम दाणे
मंडी मैं कणक बिक्या करती मण एक रूपया छ आने
कीकर जांडी झाड फूस पसुआं नै पड़ते खाने
नहीं टी वी फोन रेडियो थे सब साँगी तै सुनते गाणे
आठ कोस तै घोड़ा आता सब्जी ले कै माली का
होटल मैं भी दो आने कुल मोल पड़े था थाली का

गोरयां की सरकार के सख्त रूल सरकारी थे
बोलण लिखने पर पाबंदी -जुर्माने बड़े भारी थे
गैर गुलामी की कड़ियाँ मैं बंधे हुए नर नारी थे
आम लोग से मुलजिम बरगे -जज बरगे पटवारी थे
अंग्रेज रास्ता बंद राखें थे विद्या की प्रणाली का
फायदा चोर उठाते है सदा रात अँधेरी काली का
मजदूर चव्वनी दिहाड़ी खातर दर दर करया करै था खोज
राज मिस्त्री के आठ आने -देसी घी और मीठा रोज
किसान वयापारी छोटे छोटे सर पै ढोया करते बोझ
रंगरूट रूपये बारां मैं -खतरे में थी हिन्द की फ़ौज
अंग्रेजा के पिट्ठू थे जो करते काम दलाली का
अब तो पहरा हम ने है देना भारत की हरियाली का
मिल के सिरे चढ़ाया करते किसी भी काम अधूरे को
पक्का मीठा कह्या करै थे घर मैं चीनी बूरे को
किणकी कह कै खाया करते कटे चौल के चूरे को
पाट्या कपडा मिल्या करे था माछर दानी जाली की
बिना सूट न मन खिले था ब्याह मैं जीजा साली का
देस आजाद करवावण खातर बोहत लोग बर्बाद हुए
काले पाणी भेज दिए कोई फांसी तोड़े कैद हुए
किसी के बच्चे मार दिए माँ बाप बिना औलाद हुए
उजड़ गए घर बार किसी के बड़ी मुसकल आजाद हुए
भ्रस्ताचारियां नै रंग बदल दिया नीति गांधी वाली का
पैसे खातर पड़े जेल मैं गम न गुस्सा गाली का
कांसी पीतल सोना सिक्का घर घर मैं था चांदी का
हम सब नै डर लाग्या करता गैर हुकूमत आंधी  का
सन उनीस सौ ब्याली मैं उपदेस सुन्या जब गांधी का
मान सिंह हमने मुहँ देख्या अंग्रेज हुकूमत जांदी का
जाते जाते खेल गए थे खूनी खेल संताली का
कश्मीर समस्या मैं घी दे गये आग सुलगने वाली का




रविवार, 10 जुलाई 2016

रब्ब का रूप सरकार ए जी ए जी देस मैं

देखिये  क्या  कहना  है वयोवृद्ध  चिन्तक  श्री  मान  सिह  जी  का  अलग अलग विचारधारा के लोग जब मिल कर सरकार  बनाते  तो  तो  जनता  और देश  की  क्या हालत होती है - जानिए  इस  भजन कविता  में 



ए जी ए जी देश में
रब्ब का रूप सरकार
भेदभाव जो लीडर करते
इब  देंगे  लोग नकार

गरीबों  से  दूर  क्यूँ  है ?
आज़ादी के फल फूल
किसानो की हालत  माड़ी
लागू  सारे  पुराने रूल
मजदूरा का काम गया
सडका ऊपर फांके धूल
पढाई  व्यापार  बणगी
खाली हैं  सरकारी  स्कूल
आई टी आई  बंद पड़ी
न  लड़के न   कोई  टूल
हस्पताल में  डाक्टर कोन्या
पेड़ा पै रहे बांदर झूल
अर्ज सुनै ना ठाणे मैं कोई
बिन पैसे पड़े फटकार

देस मैं रब्ब का रूप सरकार ए जी ए जी

कटपुतली बन के रह गयी
पंच्याता का देखो काम
सरकारी दबाव के नीचे आगे
छोटे बड़े सारे  गाम
बिजली के बिल देखो
आये दिन बढ़ावे दाम
गली गली  मैं  मिल जाते हैं
नकली नोट  भाई सरे आम
तस्करी मैं वजीराँ के
फ्रंट पेज पै आते  नाम
छूरी बगल मैं राखे कोई
कोई मुहं  तै बोले राम राम
जुआ  सट्टा रोज रोज
रोज होते सुने बलत्कार
वोट पड़े जब लीडरां के
आ जाती गरीबी याद
पहलम पहलया याद राख्ने
भूल जाते उसके बाद
न्यू कहते हम तुम सें बराबर
भारत सै अपना आज़ाद
किसानो को लेना पड़ता
नकली बीज दवाई खाद
सुनता  न शिकायत कोई
फसल हो जाती बर्बाद
आत्महत्या करके मर ज्यां
कोई सुनता नहीं पुकार
खेती हर मजदूराँ की
न  सुनता कोई पुकार

रब्ब का रूप  सरकार  ए जी ए जी

सडका पै गरीब सोवें
कोई करै कोठी  मैं मौज
हम सब को मकान देंगे
झूटी बातें करे रोज
बिन चाहे भी ले जाते है
जिनकी है तकडी अप्रोच
काला धन छुपावण खातर
बिदेश में करे खोज
गरीबा पै बोझ  बढया
टैक्स बढ़ा के रोज
पुलिस पार्टी बेबस होगयी
काबू करे आ के फ़ौज
मान सिहं जनता जाण गयी
जो झूठे करें इकरार

देश में  रब्ब का रूप संसार ए जी ए जी

रचयिता -मान सिंह धारीवाल